वजन कम करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके ….

  • 0

वजन कम करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके ….

fat-thinभाग दौड़ भरी जीवनशैली में बाहर का बना खाना अब आदत में शामिल होने लगा है   और व्यायाम और सैर के लिए तो न तो समय निकाल पाते है और कुछ आलस के कारण ऐसा नही कर पाते है। आधुनिक युग की जीवनशैली का तो आपको पता ही है , बहुत व्यस्त हो गयी है। आज न तो किसी के  पास  व्यायाम के लिए समय है और न ही घर पर खाना बनाकर खाने का समय है।

परिणामस्वरूप हम अपना पेट तो भर लेते है, परन्तु पोषण अधूरा रह जाता है , इसके अलावा शरीर में अनावश्यक तत्वों का समावेश हो जाता है जो की हमारी चर्बी को बढ़ा कर हमे मोटापा की समस्या का शिकार बना देते है। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।  बड़े शहरों में तो इस समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।  यह समस्या अनेक बीमारियो को जन्म देती है , जिससे हम बीमारियो की गिरफ्त में पड़ जाते है। और अपने शरीर को बीमारियो का घर बना रहे है। मोटापे  से थाइरोइड , हार्ट अटैक , रक्तचाप, नसों की ब्लॉकेज,  माईग्रैन और ब्रेन ट्यूमर  आदि बीमारियो का खतरा बना रहता है।

 

 वजन बढ़ने के मुख्य कारण :

  • टेलीविज़न देखते हुए स्नैक्स खाते रहने से।
  • शारीरिक मेहनत न करने से।
  • शारीरिक और मानसिक बदलाव की वजह से।
  • शादी के बाद हार्मोनल परिवर्तन की वजह से।
  • थाइरोइड बीमारी की वजह से।
  • व्यायाम के लिए समय नहीं।
  • बार बार खाते रहने से।
  • जल्दी न पचने वाला फ़ास्ट फ़ूड खाने से ।
  • गर्भावस्था के बाद।
  • प्राथमिकताएं बदल जाना।
  • बाहर का खाना खाना।
  • खुद के लिए समय न निकालना।
  • जिन लोगो का व्यवसाय बैठे रहने का है।

कैसे रोकें अपना बढ़ता वजन :

जल्दी उठकर व्यायाम करे –  सुबह जल्दी उठकर व्यायाम  व् सैर अति आवश्यक है।  इससे शरीर को   ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिलती है और कॉर्बन डाई ऑक्साइड बाहर  निकल जाती है। जिससे शरीर की सभी प्रणाली सुचारू रूप से कार्य करती है और शरीर मोटापा का शिकार नही होता।

नींद पूरी ले `पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने पर हार्मोन जारी  होते है जिससे शरीर में वसा की  मात्रा बढ़ती है । रात में 6-7 घंटे सोने वाले लोगो को  वजन बढ़ने  की शिकायत कम रहती है ।

गर्भावस्था के बाद व्यायाम आवश्यक– गर्भावस्था के बाद महिलाओं का पेट और कमर का साइज काफी बढ़ जाता है। जिसके लिए व्यायाम काफी आवश्यक है वरना मोटापा और बढ़ता जायेगा।  इसलिए  साथ खुद पर भी ध्यान  देना अति आवश्यक है।

अधिक वसा युक्त और तले हुए पदार्थो से परहेज– अधिक तेल और वसा युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन करने से अतिरिक्त वसा हमारे शरीर में जमा हो जाती है जो बाद में चर्बी का रूप ले लेती है।  इसलिए इन पदार्थो के सेवन से बचे।

बाहर का जल्दी न पचने वाला फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करे– बाहर का मैदा से बना जल्दी न पचने वाला खाना खाने से भी मोटापा बढ़ता जा रहा है। इसलिए इन चीजो से जितना हो सके परहेज करे।

पियें ग्रीन टी– रात  को सोने से पहले ग्रीन टी  पिए, क्योकि इसमें मेटबोलिक्स होते है जो सारी रात चर्बी घटाने का काम करते रहते है , जिससे आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा।

पत्ता गोभी खाए – पत्ता गोभी में चर्बी घटाने वाले गुण होते है और इससे शरीर का चयापचय शक्ति शाली होता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करे। यह मोटापा घटाने में कारगर है। 


Request a Call Back

    Your Name (required)

    Your Email (required)

    Call Back Number(required)

    Your Message

    WHAT’S NEW

    What Patients Say

    Dear Mr. T K Srivastava,

    This is to thank you and the entire team at Jivak Ayurveda for the care taken towards my mother during her pain cancer.

    She is now back home.

    Dr. Tiwari and his entire team was exceptional in assisting her recovery in every possible way without which her turnaround would have perhaps been difficult.

    I must also bring to your notice that your hospital has an outstanding nursing team. Even in the crisis, the team kept my mother smiling. Do convey my personal gratitude to a… Read more

    Thanks "Jivak" to give me a new hope of Life

    Address

    First Floor, Nidhi Complex, Sec-2, Vikas Nagar, Lucknow-226022
    7704996699
    JivakAyurveda@gmail.com